क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रधान मनीषा गुर्जर ने किया
खेतड़ी/लोकमत। खेतड़ी क्षेत्र के में मडाना कालोटा खेल मैदान में नवयुवक मंडल द्वारा करवाई जा रही क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन हुआ। जिसमे कुल 18 टीमों ने भाग लिया। फाइनल मैच सिलाटी व गुढ़ा के बीच खेला गया जिसमें गुढ़ा की टीम विजेता रही।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रधान मनीषा गुर्जर व अध्यक्षता सरपंच प्रतिनिधि रामनिवास ने की। विशिष्ट अतिथि पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि पवन खटाना जिला परिसद सदस्य प्रतिनिधि हीरालाल पहलवान थे। प्रधान मनीषा गुर्जर ने संबोधित करते हुए कहा कि युवाओं को खेल के प्रति ध्यान देना चाहिए। खेल से ग्रामीण स्तर से देश प्रदेश स्तर पर नाम रोशन कर सरकारी सेवाओं में आगे आ सकते हैं।