Dark Mode
थानवी सहित सम्मानित शिक्षकों के सम्मान में जुलुश निकाला

थानवी सहित सम्मानित शिक्षकों के सम्मान में जुलुश निकाला

फलोदी. स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल स्कूल के व्याख्याता शिक्षक विशम्भर थानवी का राज्य स्तर पर सम्मानित होने पर फलोदी पंहुचने पर फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया गया, इसके साथ ही जिलास्तर पर सम्मानित कृष्ण कुमार थानवी एवं ब्लॉक स्तर पर सम्मानित सुशीला चौहान तथा शैतानसिंह राजपुरोहित का भी साफा व माल्यार्पण से स्वागत करके जुलुश निकाला गया और माँ लटियाल मन्दिर में धोक लगाई। "राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान -2023" से सम्मानित होने के बाद अपने गृह नगर फलोदी पहुंचने पर शिक्षक विसंभर थानवी का जयनारायण सर्किल पर अभिनंदन व सम्मान किया गया। इस अवसर पर जिला स्तर पर सम्मानित कृष्ण कुमार थानवी, ब्लॉक स्तर पर सम्मानित सुशीला चौहान व शैतान सिंह राजपुरोहित का भी सम्मान किया गया । इसके बाद व्यास सर्किल से डीजे साउण्ड के साथ जुलूस के रूप में लटियाल माता मंदिर तक स्वागत रेली निकालकर सम्मान किया गया I इस दौरान समाज सेवी व वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रकाश छंगाणी, पूर्व जीएसटी कमिश्नर व भाजपा नेता दिनेश रंगा, कृषि मंडी अध्यक्ष लाल जी पुरोहित,आदर्श विद्या मंदिर समिति अध्यक्ष धनसुख टरु,निजी शिक्षण संस्थान पदाधिकारी,अशोक पालीवाल,हरदेव कल्ला, फलोदी सीबीईओ किशोर बोहरा, प्रधानाचार्य भीखमचन्द सोनी,मनमोहन पुरोहित, प्रधानाचार्य मॉडल स्कूल देवेंद्र थानवी, रेसला जिला संयोजक विनोद पुरोहित,गो सेवी , गौशाला अध्यक्ष रमणलाल बोहरा, जयराम दास गज्जा, जिम कोच वासुदेव थानवी,शिक्षक नेता प्रमोद थानवी,चंदन सिंह राजपुरोहित, हरिवंश पुरोहित, रेन्वत लीलावत,अरुण व्यास, अरुण पुरोहित, पुष्करणा समाज शिक्षा प्रकोष्ठ सचिव महेंद्र थानवी,पूर्व मिस्टर राजस्थान घनश्याम थानवी, भारतीय जीवन बीमा निगम डीओ मुकेश चौहान,शिक्षाविद रमेश थानवी,आसुलाल छंगाणी, असिस्टेंट प्रोफेसर प्रमोद थानवी, एबीवीपी पदाधिकारी विशाल थानवी, जसवंत सिंह राजपुरोहित, रामवल्लभ बोहरा सहित कई शिक्षक,शिक्षिकाएं सहित गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!