Dark Mode
14वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर आयोजित हुआ कार्यक्रम

14वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर आयोजित हुआ कार्यक्रम

पाली। 14 वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस जिला स्तरीय कार्यक्रम 25 जनवरी गुरुवार को जिला परिषद सभागार में संभागीय आयुक्त वंदना सिंघवी के मुख्य आतिथ्य में मनाया गया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि स्वस्थ लोकतंत्र में मतदान के महत्व पर बल देते हुए कहा कि लोकतंत्र में प्रत्येक मत का महत्व होता है । मतदान का अधिकार लोकतंत्र में आपकी भागीदारी सुनिश्चित करता है जिससे आप जिम्मेदार नागरिक बनते है । उन्होंने राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर युवाओं व नव मतदाताओं सभी से आह्वान किया कि अधिक से अधिक मतदान करें और कराने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका अदा करे। इसके साथ ही उन्होंने अपने अपने कार्यालय को साफ सुथरा बनाने का आह्वान किया जिससे पाली साफ सुथरा बन सके।

इस अवसर पर कार्यक्रम को उप जिला निर्वाचन अधिकारी व अतिरिक्त कलक्टर , डॉ राजेश गोयल ने संबोधित करते हुये कहा कि लोकतंत्र में एक 2 मत का महत्व होता है इसके लिये हमे जागरूक होकर निष्पक्ष व निर्भीक होकर मतदान करना चाहिए उन्होंने सभी को बढ चढ कर मतदान करने की अपील की । उन्होंने विधानसभा चुनाव में सभी कार्मिको का चुनाव कार्य को भली भांति सम्पादन के लिये आभार जताया व साथ ही आने वाले लोकसभा व अन्य निर्वाचन में भी जिम्मेदारी व निष्ठा से करने के लिये कहा। कार्यक्रम को स्वीप नोडल प्रभारी , सीईओ दीप्ती शर्मा ने भी सम्बोधित किया और मतदाओं की भूमिका पर प्रकाश डाला। भारत निर्वाचन आयोग का गठन 25 जनवरी, 1950 को होने के कारण इस दिवस को हर वर्ष राष्ट्रीय मतदाता दिवस समारोह के रूप में मनाया जाता है। इस वर्ष आयोग की थीम - (मतदान जैसा कुछ नही, मतदान जरूर करेंगे हम) रखी गई है। इस अवसर उपस्थित कार्मिको को मतदाता जागरूकता की शपथ दिलायी गयी।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!