विश्व कैंसर दिवस पर जन-जागरूकता एवं कैसंर स्क्रीनिंग कैंम्प आज
टोंक (हुक्मनामा समाचार)। विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर 4 फरवरी रविवार को जिला सआदत अस्पताल में परिसर कमरा नम्बर 11 में जागरूकता एवं कैसंर स्क्रीनिंग कैम्प का आयोजन किया जायेगा, जिसमें कैंसर से सम्बंधित मरीजों की स्क्रिीनिंग की जायेगी। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एस. एस. अग्रवाल ने बताया कि कैंसर रोग से बचाव के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए चिकित्सा विभाग की ओर से 4 फरवरी को कैंसर जन- जागरूकता एवं कैंसर स्क्रीनिंग कैम्प आयोजित किया जा रहा है। इसके अंतर्गत जिला सआदत अस्पताल में परिसर कमरा नम्बर 11 में कैसर रोग विशेेष डॉ. ओमप्रकाश धाकड़ एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. अंकिता सिंहल मरीजों की स्क्रिनिंग कर परामर्श दिया जायेगा एवं इसके अलावा समस्त सीएचसी पर विशेष कैंसर कैंप आयोजित किए जाएंगे। उप-मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. महबूब खान ने बताया कि जिले की सभी सीएचसी, पीएचसी पर भी कैंसर शिविरों का आयोजन होगा, जिसमें कॉमन कैंसर की स्क्रीनिंग की जाएगी। इस दौरान विभिन्न प्रचार प्रसार माध्यमों से लोगों को कैंसर की पहचान लक्षण और उपाय के प्रति जागरूक किया जाएगा। कैसर रोग विशेेष डा.ॅ ओमप्रकाश धाकड़ ने बताया कि हर साल 4 फरवरी को कैंसर डे मनाया जाता है। इस साल की थीम ‘‘क्लोज द केयर गैप’’ देखभाल के अंतर को बंद करें रखी गई है। कैंसर डे मनाने का उद्देश्य जागरूकता अवेयरनेस फैलाना और इस जानलेवा बीमारी के खतरे को कम करना है। कैंसर के कई प्रकार हैं, जैसे फेफड़े का कैंसर, स्तन, सरवाईकल, सिर एवं गर्दन, रक्त एवं कोलोरेक्टल कैंसर हैं। प्रत्येक प्रकार के कैंसर को समझना जरूरी है कि यह कैसे शरीर को प्रभावित करता है, तभी इससे बचाव कर सकते हैं।