Dark Mode
राजस्थान सरकार पूर्ण रूप से विफल , गोयल

राजस्थान सरकार पूर्ण रूप से विफल , गोयल

 
 भुसावर . भारतीय जनता पार्टी द्वारा महासम्पर्क अभियान के तहत पूर्व सैनिक एवं सेवानिवृत्त कर्मचारी सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसके मुख्य अतिथि भारत सरकार में वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल रहे। जबकि अध्यक्षता जिला भरतपुर अध्यक्ष ऋषि बंसल द्वारा की गई। विशिष्ट अतिथि के रूप में महाराष्ट्र से सांसद डॉक्टर अनिल, सांसद रंजीता कोली, विधायक मदन दिलावर, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य शिवानी दायमा, पूर्व सांसद रामस्वरूप कोली, ओमप्रकाश पहाडिया, द्वारका प्रसाद गोयल, बहादुर कोली, महेन्द्र जाटव रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ अतिथि सम्मान करते हुए किया गया। जहां मंत्री गोयल को पगडी पहनाते हुए मेंहन्दीपुर बालाजी की तस्वीर और गदा भेंट की। वहीं मंत्री गोयल का अग्रवाल समाज भुसावर सहित सर्वसमाज द्वारा स्वागत किया। सम्मेलन में संबोधित करते हुए सांसद कोली एवं विधायक मदन दिलावर ने जमकर कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा और उसे भ्रष्ट्राचार भरी सरकार बताया। महाराष्ट्र से आए सांसद डॉ0 अनिल ने अपने संबोधन में कहा कि राहुल गांधी ने गिनती गिनी और कर्जा माफ करने की बात कही लेकिन आज तक कर्जा माफ नही हुआ और ना ही युवाओं को भत्ता मिला। सम्मेलन में केन्द्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि हमें राजस्थान के साथ साथ केन्द्र में भी केवल और केवल कमल के निशान को वोट देना है। मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि भारत का विश्व में बोलवाला है। आज हमारे भारत देश के साथ अन्य देश व्यापार करने के लिए ललाईत रहते हैं। पीएम मोदी ने वन रैंक वन पेंशन को लागू किया। हमें मजबूर नही मजबूत बनाने वाली सरकार को लाना है जो भाजपा की सरकार है। देश में भाजपा की जनकल्याणकारी योजनाएं हमें मजबूत बना रही हैं। उन्होने राजस्थान में कांग्रेस सरकार पर जमकर हमला बोला और कहा कि कांग्रेस सरकार से हर कोई त्रस्त है और परेशान है। यह पूरी तरह विफल सरकार है। इस अवसर पर पवन पाण्डेय, शैलेष पाण्डेय, कोमल महावर, सुमन कोली रौकी पथैना, नगरपालिका उपाध्यक्ष धीरज पाण्डेय, हरवीर बाछरैन, वीरेन्द्र सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। वहीं टिफिन पर चर्चा कार्यक्रम भी आयेाजित किया गया। जहां एक दूसरे के टिफिनों में से भोजन लिया और खाना खाते हुए विभिन्न चर्चाएं की।
कार्य कर्ताओ ने विभिन्न स्थानों पर किया सत्कार , केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल दूसरे दिन भी भरतपुर जिले के बयाना , भुसावर विधानसभा क्षेत्र मे कार्य कर्ताओं के हौसला अफजाई के लिए विभिन्न कार्यक्रम पैसा लेते हुए भाजपा को किस प्रकार विधानसभा चुनाव मैं विजय प्राप्त हो इसका मंत्र फूंका व्हेयर विधानसभा क्षेत्र की बयाना उपखंड क्षेत्र की कुछ ग्राम पंचायतों के साथ उपखंड वेयर एवं भुसावर की ग्राम पंचायतें वाह नगर पालिका वेयर एवं दिसावर के मतदाता मतदान का अधिकार रखते हुए प्रयोग करते हैं इसके लिए मंत्री गोयल ने भुसावर के एक निजी रिसोर्ट में कार्यक्रम का आयोजन में अपने विचार व्यक्त करने पहुंचने से पहले वैर विधानसभा क्षेत्र के टिकिट के शसक्त दावेदार ओमप्रकाश पहाडियां की अगुवाई में अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ सिरस मोड पर सम्मान किया! 
 
 
 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!