राजस्थान विद्यार्थी मित्र पंचायत शिक्षक विद्यालय सहायक संघ ने सौंपा ज्ञापन
नाहरगढ़. नाहरगढ़ क्षेत्र में विधायक ललित मीणा द्वारा जीत के बाद धन्यवाद यात्रा निकाली जा रही है और मतदाताओं का आभार जताया जा रहा है। इस धन्यवाद यात्रा के दौरान सोमवार को राजस्थान विद्यार्थी मित्र पंचायत शिक्षक विद्यालय सहायक संघ, ब्लॉक किशनगंज द्वारा विधायक ललित मीणा का साफा बांधकर श्रीफल भेंटकर स्वागत किया गया । वहीं संघ के ब्लॉक अध्यक्ष भगवान लाल नागर के तत्वाधान में संघ के सदस्यों ने विधायक को ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में उल्लेख कर बताया कि भाजपा सरकार द्वारा घोषणा पत्र में ग्राम पंचायत शिक्षक विद्यालय सहायकों को नियमित करने का वादा किया था। वर्तमान संविदा सेवा नियम 2022 के तहत कार्यरत 23500 ग्राम पंचायत शिक्षक व विद्यालय सहायक शिक्षा विभाग में लगे हुए हैं। जिनके नियमितीकरण का मार्ग 100 दिवस की कार्य योजना में शामिल कर नियमित किया जाने की मांग की है।
इस दौरान संघ के धर्मेंद्र सिंह, भवानी शंकर, सत्यप्रकाश गौतम भगवानलाल कुशवाह, भवानी शंकर नागर, शिव नरवरिया आदि पंचायत शिक्षक विद्यालय सहायक उपस्थित रहे।