नहीं सहेगा राजस्थान, भाजपा है समाधान
भजन लाल हटाओ वैर बचाओ के नारो से गुजायमान रहा क्षेत्र
भुसावर . भाजपा शीर्ष नेतृत्व के निर्देशन में वैर विधानसभा क्षेत्र के सभी मंडल कार्यकर्ताओं का सम्मेलन आयोजन किया गया! भुसावर कस्बे के हरि रमन मैरिज गार्डन मैं आयोजित सम्मेलन के मुख्य अतिथि विधानसभा प्रभारी महेंद्र सिंह खेडला रहे अध्यक्षता जिला अध्यक्ष ऋषि बंसल ने की!
कार्यकर्ता सम्मेलन का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ अतिथि सम्मान करते हुए किया गया। वक्ताओं ने पार्टी की रीति नीति को बताते हुए जन जन तक पहुॅचाने की अपील की, अन्य बातों को समझाते हुए कहा कि आगामी विधानसभा चुनावों में भाजपा को राजस्थान में काबिज करना है। जिसके लिए हर बूथ को मजबूत बनाना है। वहीं भाजपा द्वारा हाल ही शुरू किये गये ‘‘नही सहेगा राजस्थान, भाजपा है समाधान’’ अभियान को लेकर विस्तार से जानकारी प्रदान की! वक्ताओं ने कहा कि राजस्थान में बहन बेटियां सुरक्षित नही हैं, क्राइम दिन दूनी रात चौगुनी तरक्की कर रहा है सहित विभिन्न आरोप राजस्थान सरकार पर लगाये गये। भजनलाल हटाओ वैर बचाओ के नारों से क्षेत्र गुंजायमान रहा कार्यकर्ता तख्तियां लेकर निकले बैठक से!
इस अवसर पर विधानसभा संयोजक पवन बिहारी जिला सह संयोजक गोवर्धन सिंह जादौन विधानसभा प्रभारी राजू कटारा द्वारका प्रसाद गोयल विस्तारक शिव शंकर भुसावर मंडल अध्यक्ष शैलेश पांडे महेंद्र सिंह जाटव ,पवन पांडे , ओमप्रकाश पहाडिया, भरतपुर प्रथम महिला पूर्व महापौर सुमन कोली अवधेश अवस्थी शिवम पंडित बनवारी पांडे नितिन शर्मा लव अग्रवाल अनिल कोली सत्येंद्र छोकरवाड़ा गजेंद्र सिंह ठंडा जगदीश पाराशर भूदेव धाकड़ लोकेश अग्रवाल नन्नू मल पहाड़िया ओमप्रकाश पहाड़िया अतर सिंह पगारिया समय सिंह जाटव डैनी पाराशर भास्कर डंपी पांडे दीवान पोसवाल प्रेम हरिजन, प्रभात रंजन योगी, सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे!