Dark Mode
राजे सालासर धाम पर पूजा अर्चना कर मनाएंगी जन्मदिन 

राजे सालासर धाम पर पूजा अर्चना कर मनाएंगी जन्मदिन 

 


कोटा।   राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री जननायिका वसुंधरा राजे का जन्म दिवस 08 मार्च के स्थान पर इस वर्ष 04 मार्च को सालासर धाम, चुरू जिले पर भाजपा कार्यकर्ता और प्रदेश की जनता द्वारा हर्षोउल्लास के साथ मनाया जाएगा। भाजपा नेता कुलदीप सिंह तलवार ने बताया कि यशस्वी पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के जन्मदिन को ऐतिहासिक बनाने के लिए छबडा विधायक प्रतापसिंह सिंघवी के जयपुर कार्यालय सिविल लाईन्स 01 पर  सांसद दुष्यंत सिंह, छबड़ा विधायक प्रताप सिंह सिंघवी, विधायक नरेन्द्र नागर, विधायक गोविन्द रानीपुरिया, विधायक कालूलाल मेघवाल,पूर्व विधायक प्रहलाद गुंजल की अध्यक्षता मे बैठक सम्पन्न हुई जिसमें  08 मार्च को राष्ट्रीय पर्व होली होने के कारण जनभावनाओं के मध्यनजर राजे ने अपना जन्मदिवस 04 मार्च को सालासर धाम पर मनाने का निर्णय लिया है। बैठक में   पूर्व नगर विकास न्यास अध्यक्ष रामकुमार मेहता,बारां भाजपा जिलाध्यक्ष जगदीश मीणा, झालावाड़ भाजपा जिलाध्यक्ष संजय ताऊ एवं भाजपा नेता कुलदीप सिहं तलवार, कोटा सहित कई भाजपा नेता उपस्थित रहे।
पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे विधिवत सालासर धाम पर पूजा अर्चना कर अपना जन्मदिन मनाएंगी इस पूजन में हजारों की संख्या में जनमानस उपस्थित होगा। राजे जन्म दिवस पर बधाई देने के लिए आने वाले लोगों का संबोधन के जरिए आभार प्रकट करेगी।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!