महाराणा प्रताप की जयंती पर रैली निकाली
तारानगर . राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के तहसील अध्यक्ष शैलेन्द्र सिंह राठौड़ के नेतृत्व में महाराणा प्रताप की जयंती के उपलक्ष में तारानगर में सर्वसमाज के लोगों द्वारा वाहन रैली निकाली गयी। अग्रसेन चौक से शुरू होकर बाजार के मुख्य मार्गो से होते हुए व हाथों में झंडे लिए नारे लगाते हुए पूरे कस्बे में रैली निकाली गयी एवं महाराणा प्रताप के जन्म दिवस पर हर वर्ष रैली निकालने का संकल्प लिया। इस मोके पर जिला अध्यक्ष प्रदीप ढाढर, वीर बहादुरसिंह, प्रीतमसिंह, आलोक सिंह, रमेश जांगिड़, जितेंद्र सिंह, गणपत सिंह, सुधीर सिंह सहित सैकड़ों लोगों ने रैली में भाग लिया।