Dark Mode
अग्र महाकुंभ को लेकर कर  राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष भुसावर में

अग्र महाकुंभ को लेकर कर  राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष भुसावर में

 भुसावर . भुसावर के सेठ मांगीलाल भडाके वाले अग्रवाल समाज भवन पर बैठक का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता अग्रवाल समाज भुसावर अध्यक्ष अरविन्द मित्तल द्वारा की गई। बैठक में विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला अध्यक्ष अनुराग गर्ग, जिला महामंत्री हेमराज गोयल, जिला कोषाध्यक्ष विनोद सिंघल, महिला जिला अध्यक्ष विनिता अग्रवाल ने भाग लिया। मुख्य अतिथि के रूप में अग्रवाल समाज के राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष मनोज जिन्दल मौजूद रहे। बैठक में पहुॅचे पदाधिकारियों ने बताया कि आगामी 23 जुलाई को जयपुर के विद्याधर नगर स्टेडियम में अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के तत्वाधान में विराट अग्रमहाकुंभ का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें समाजहित को देखते हुए विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की जायेगी। जिसमें अधिक से अधिक संख्या में पहुॅचने का आव्हृान किया गया।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!