Dark Mode
धन नहीं धर्म हमारा साथी है - संत जगदीश दास

धन नहीं धर्म हमारा साथी है - संत जगदीश दास

सिरोही। शहर के महाकालेश्वर मंदिर, रेबारी वास में आज पांचवें दिन की कथा का शुभारंभ भजन बोल .. महादेव प्यार लागे ....बोल से हूआ। शिव महापुराण का वाचन पूज्य संत जगदीश दास जी ने किया। संत भजनाराम जी ने भी माताओं बहनों को धर्म के प्रति जागरूक की बात करते हूऐ शिव पूजा को सभी सुखों की प्राप्ति बताया। आज के अभिषेक पुजा के महेंद्र भाई मेवाड़ा परिवार एवं प्रसादी के लाभार्थी वसंत भाई पटेल थे। पुजन पंडित रामलाल दुबे उज्जैन के द्धारा किया गया। कथा में भजन-कीर्तन में महिलाओं ने जमकर भाग लिया। इस मौके पर अध्यक्ष प्रकाश प्रजापत, संयोजक कैलाश कंसारा, सह संयोजक जयंतीलाल माली , गुमान सिंह , जवानाराम लोहार, मोहनलाल माली , भुबाराम माली ,विक्रम भाई ,पूजारी नटवरलाल माली , राजेन्द्र सिंह, कमलेश कंसारा सहित सैकड़ों की संख्या में माता बहनों ने भाग लिया। ज्ञात रहे कि कथा का आयोजन प्रत्येक दिन दोपहर 2 बजे से 5 बजे तक हो रहा है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!