स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारी की समीक्षा बैठक 4 को
बारां । जिला कलक्टर नरेन्द्र गुप्ता की अध्यक्षता में जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह के आयोजन की तैयारी की समीक्षा बैठक 4 अगस्त को शाम 4 बजे मिनी सचिवालय सभागार में होगी। बैठक में समारोह में होने वाले कार्यक्रमों तथा व्यवस्थाओं के सम्बन्ध में विचार विमर्श किया जाएगा। बैठक में सम्बंधित अधिकारियों को उपस्थित होने के निर्देश दिए गए हैं।