Dark Mode
सचिन पायलट ने किया धन्ना तलाई का निरीक्षण धन्नातलाई को पार्क के रूप में विकसित करेगें-पायलट

सचिन पायलट ने किया धन्ना तलाई का निरीक्षण धन्नातलाई को पार्क के रूप में विकसित करेगें-पायलट


टोंक (हुक्मनामा समाचार)। कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव सचिन पायलट एक दिवसीय दौरे पर टोंक पहुंचे, जहां शहर में स्थित धन्ना तलाई का निरीक्षण कर कहा कि इसे पार्क के रूप में विकसित करेगें। इस अवसर पर सचिन पायलट रेल लाओ संघर्ष समिति टोंक के अध्यक्ष, अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार एसोसिएशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अकबर खान के निवास पर पहुँचे, जहां अकबर खांन ने 51 किलो की माला पहनाकर उनका स्वागत किया। तत्पश्चात सचिन पायलट ने अधिकारियों के साथ धन्ना तलाई का निरीक्षण कर अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा हैं कि धन्ना तलाई का पार्क के रूप में सौंदर्यीकरण कर विकसित किया जाये। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष आसिफ़ खान, फिऱोज़ नागौरी, रामेश्वर चौधरी, अब्दुल सलीम, शाहरूक, उवेस खान, एजाज मामू, मीनाक्षी, सरिता, सुनिता, रामेश्वरी, संगीता, अजीजउल्लाह एवं शाहिद लाहौरी आदि मौजूद थे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!