Dark Mode
संत शिरोमणि रविदास जयंती मनाई गई

संत शिरोमणि रविदास जयंती मनाई गई

मसूदा‡ भाजपा मण्डल मसूदा द्वारा शनिवार को अखाडे वाले बालाजी मंदिर मे लाभार्थी जनसंपर्क अभियान कार्यशाला आयोजित की गई। एवम संत परंपरा के महान योगी संत शिरोमणि सतगुरु रविदास जी की जयंती मनाई गयी। मण्डल अध्यक्ष योगेंद्रसिंह राठौड ने कहा की देश के यशस्वी प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी का आह्वान है कि विकसित भारत के सपने को साकार करने के लिए लोकसभा मे 400 पार के लक्ष्य को लेकर आगामी दिनो मे पूरे जोश के साथ चुनावी मैदान मे उतरना है। मोदी जी की सभी योजनाओ से लाभान्वित सभी लाभार्थीयो से जनसंपर्क करने के लिए सभी पदाधिकारीयो को जिम्मेदारी दी गयी। मण्डल महामन्त्री विजय सिंह रावत ने सन्त  रविदास जी की जीवनी को विस्तार से समझाया। कार्यशाला मे मण्डल महामन्त्री विजय सिंह रावत, मनोज जेथलिया , मण्डल उपाध्यक्ष खुमान सिंह राठौड, मनीष कुमार जोशी,जसराज पंवार, महिपाल चौधरी,लादूराम गुर्जर, सांवरा गुर्जर, कमलेश चौधरी,कैलाश गुर्जर, छीतर साहू, ओमप्रकाश बैरवा एंव सभी भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे। सभी कार्यकर्ताओ ने सन्त रविदास जी को पुष्पांजलि अर्पित की।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!