संजय कुमार बने राजस्थान ताइक्वान्डो संघ के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी
सीकर। राजस्थान ताइक्वान्डो संघ के द्वारा जयपुर में सभी जिला ताइक्वान्डो के पदाधिकारीयों की एक बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य 25 से 28 दिसम्बर को ताइक्वान्डो फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा ओयाजित किए जाने वाले प्रथम महाराणा प्रताप नेशनल प्रतियोगिता के आयोजन की तैयारी और नव गठित जिलो के पदाधिकारी नियुक्त करना था। इस बैठक में सर्वसम्मति से सीकर जिला ताइक्वान्डो संघ के सचिव संजय कुमार को राजस्थान ताइक्वान्डो संघ का मुख्य प्रशासनिक अधिकारी और भूपेंद्र कुमावत को तकनिकि निदेशक नियुक्त किया गया। बैठक के अंत में राजस्थान ताइक्वान्डो संघ के अध्यक्ष उत्तम सैनी एवं महासचिव लक्ष्मण सिंह हाड्डा द्वारा शपथ दिलाई गई। संजय कुमार को मुख्य प्रशासनिक अधिकारी बनाए पर सीकर जिला ताईक्वानडो संघ के अध्यक्ष बाबू लाल मील,उपाध्यक्ष रमेश शास्त्री, कोषाध्यक्ष मयंक कुमार, उप सचिव वीरेंद्र बिलखीवाल एवं अभिमन्यु और अन्य पदाधिकारियों ने हार्दिक शुभकामनाएँ दी।