Dark Mode
सारडा और साबू बने माहेश्वरी बैडमिंटन प्रतियोगिता के चैम्पियन

सारडा और साबू बने माहेश्वरी बैडमिंटन प्रतियोगिता के चैम्पियन

सीकर। एक दिवसीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन जिला खेल स्टेडियम के इंडोर स्टेडियम में स्व श्याम सुंदर मुंदड़ा स्मृति संस्थान, सीकर के तत्वाधान में संपन्न हुआ। प्रतियोगिता का उद्धाटन समाज के वरिष्ट सदस्य नंदकिशोर बियानी, शिशिर मुंदड़ा सहित वरिष्ठ सदस्यों ने किया। प्रतियोगिता में माहेश्वरी समाज के 32 खिलाड़ियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता सयोजक हरि झंवर ने बताया कि प्रतियोगिता में कुल 15 मैच खेले गए। प्रतियोगिता का फाइनल मैच रमेश सारडा, विशाल साबू और रघु सारडा सौरभ बियानी के बीच मे हुआ, जिसमे रमेश सारडा, विशाल साबू विजयी रहे। विजेताओं को शशि मुंदड़ा एवम अंजू मुंदड़ा ने गोल्ड मैडल एवं नकद पारितोषिक देकर पुरस्कृत किया। प्रतियोगिता में राजेश अग्रवाल एवम नमन शर्मा ने अंपायरिंग और स्कोरिंग की इन्हें युवा मंच द्वारा सम्मानित किया गया। मंच अध्यक्ष अभिषेक तापड़िया ने बताया कि प्रतियोगिता में मुंदड़ा परिवार का विशेष सहयोग रहा। मंच सचिव नितेश काबरा ने बताया कि मंच द्वारा वर्षपर्यंत विभिन आयोजन करवाये जाते है। इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य समाज की छिपी हुई प्रतिभायो को मंच प्रदान करना है। ऐसे आयोजनों से समाज के लोगो मे जुड़ाव होता है। प्रतियोगिता में समाज के युवा वर्ग का अच्छा रुझान रहा। युवाओ ने बढ़-चढ़ कर प्रतियोगिता में भाग लेकर इसे रौचक बनाया। प्रतियोगिता के अंत मे प्रोजेक्ट टीम के सदस्य सौरभ बियानी, विष्णु क़ाबरा, मयंक सोमानी, संजय सोडाणी, निखिल क़ाबरा ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर समाज के प्रबुद्ध जन उपस्थित रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!