एसडीएमसी व एसएमसी सदस्यों का किया सम्मान
नदबई । कस्बे में डहरा रोड स्थित निजी मैरिज होम में मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी कमल सिंह मीणा की अध्यक्षता में आयोजित समारोह दौरान ब्लॉंक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने पर तीन एसडीएमसी व तीन एसएमसी सदस्यों का माला व साफा पहनाकर अभिनंदन किया।
विभागीय सूत्रों की मानें तो समारोह में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय ऐचेंरा, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय झारकई, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कटारा की एसडीएमसी व राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय ऐचेंरा, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय शाहपुर व राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय भदीरा की एसएमसी सदस्यों को माला-साफा व नगदी राशी देकर पुरुस्कृत किया गया। समारोह में एसीबीईओ सुरेशचंद भातरा, आरपी हरीश चौधरी, नीलम व नरेन्द्र लवानिया, प्रधानाचार्य अनूप खण्डेलवाल, सुन्दर सिंह, गौरीशंकर, रामवीर देशवल, अमर सिंह, व्याख्याता यशपाल सिंह आदि मौजूद रहे। समारोह का संचालन सोनवीर सिंह ने किया।