द्वितीय व तृतीय सोपान जांच शिविर का हुआ आयोजन
घंटियाली। राजस्थान राज्य भारत स्काउट्स गाइड स्थानीय संघ भोजासर पंचायत समिति घंटियाली के तत्वाधान में द्वितीय सोपान व तृतीय सोपान टोली नायक के बुधवार व गुरुवार को दो दिवसीय जांच शिविर में आठ विद्यालयो के स्काउट्स ने भाग लिया। शिविर में प्रशिक्षक बाबूलाल बिश्नोई, ओमप्रकाश सुखाड़िया ,सचिव शिवलाल जयपाल ,पूर्व सचिव कानाराम, हजारीराम ,मालाराम ,श्रवण कुमार जयपाल ,धनाराम ने स्काउट्स के जांच कार्य में, भोजन बनाना, पायनियरिंग,आग,कंपास , प्राथमिक सहायता ,अच्छा व्यवहार ,अनुमान लगाना, कैंप क्राफ्ट, तैरना ,नक्शा बनाना साइकिलिंग /पैदल हाईक आदि विषय की जांच की गई । द्वितीय सोपान को तृतीय सोपान में व तृतीय सोपन को राज्यपाल पुरस्कार हेतु प्रवेश की शुभकामनाएं दी गई। प्रशिक्षक स्काउट मास्टर ओम प्रकाश सुखाड़िया ने दृढ़ निश्चित करके लक्ष्य की ओर बढ़ाने का संदेश दिया।