अवैध बजरी परिवहन मामले में एक टैक्टर ट्राली जब्त चालक फरार
बनेठा . अवैध बजरी एवं पत्थर खनन की रोकथाम करने को लेकर पुलिस अधीक्षक राजर्षि राज वर्मा एवं पुलिस उपाधीक्षक शकील अहमद के निर्देशानुसार बनेठा थाना पुलिस ने थाना क्षेत्र के सुरेली मार्ग खद्दो की झौपड़ियां मोड़ पर कार्रवाई कर अवैध बजरी खनन एवं परिवहन करते हुए एक ट्रैक्टर ट्रॉली को बुधवार रात्रि को जब्त किया है वही ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया । बनेठा थाना प्रभारी हेमराज मीणा ने बताया कि बुधवार रात्रि को उनके नेतृत्व में हैड कांस्टेबल शिवकुमार, कांस्टेबल कुलदीप,अजय मय जाब्ते टीम द्वारा बजरी खनन एवं परिवहन की रोकथाम को लेकर सुरेली मार्ग पर गश्त कर रहे थे । इस दौरान खद्दो की झौपड़ियां मोड़ पर एक ट्रैक्टर ट्रॉली अवैध रूप से बजरी खनन से भरी हुई परिवहन करती हुई आती दिखाई दी जिस पर ट्रैक्टर चालक पुलिस को देखकर ट्रैक्टर ट्रॉली को बीच रास्ते में छोड कर फरार हो गया । पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी ट्रैक्टर चालक की तलाश शुरू कर दी।