विहिप द्वारा अधिवक्ताओं के साथ संगोष्ठी आयोजित
फलोदी . विहिप के विशेष सम्पर्क विभाग की अधिवक्ताओ के साथ फलोदी में संगोष्ठी आयोजित की गई।
प्रान्त विशेष सम्पर्क प्रमुख महेन्द्र उपाध्याय ने अपने फलोदी के एक दिवसीय प्रवास के दौरान संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिला विशेष सम्पर्क प्रमुख प्रकाश चन्द शर्मा ने बताया कि अधिवक्ता ललित जोशी ,प्रवीण दवे ,जसवंत सिंह ,शिविर कुमार बोहरा ,राम चंद्र पुरोहित ,विजय ओझा ,लक्ष्मण वैष्णव आदि के सार्थक चर्चा करते हुए विश्व हिन्दू परिषद के कार्यो, विस्तार व आगामी योजना पर चर्चा कर बताया कि आज हिन्दुत्व व सनातन धर्म का प्रभाव पुरी दुनिया मान रही है आज किसी भी राजनीतिक पार्टी के लियें बिना हिन्दुत्व के सहारे राजनीति करना सम्भव नही है यह परिवर्तन राम मंदिर के फैसले के बाद देखने को मिल रहा है ,लगभग 75 हजार सेवा के कार्य विहिप कर रहा है।
हमारा काम समाज के प्रबुद्ध वर्ग तक पहुंचे, अधिवक्ता समाज मे प्रभावशील है, कानूनविद है ओर संघठन के कार्यकर्ता को लवजिहाद से बहन बेटी व गौ रक्षा करते हुए विधर्मीयो से संघर्ष करते समय सड़क से सरकार तक संघर्ष कार्यकर्ता करता है कानूनी सहायता हेतू अधिवक्ताओ की टोली तैयार रहे, इस हेतू आग्रह किया साथ ही जनसंख्या नियंत्रण पर कानून बने , असंतुलित जनसंख्या भारत की अखण्डता को खतरा , मंदिर सरकारी नियंत्रण से स्वतंत्र हो , गोचर भूमि का संरक्षण 1993 के अनुसार हो , तीर्थस्थल के लिए प्रथक मंत्रालय बने जैसे तत्कालीन विषय पर चर्चा कर इसे जन जागरण का अभियान बनाने का आह्वान किया ।