Dark Mode
कच्ची बस्ती में सिलाई प्रशिक्षण शिविर प्रारम्भ

कच्ची बस्ती में सिलाई प्रशिक्षण शिविर प्रारम्भ


सीकर,मुहम्मद सादिक सिद्दीकी। लायंस क्लब सीकर सनराइज के द्वारा आज राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष में कच्ची बस्ती में सिलाई प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ किया गया।क्लब अध्यक्ष एम जे एफ लायन डॉ संपत्ति मिश्रा ने बताया कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाकर महिला सशक्तिकरण के लिए किया गया ये क्लब का प्रयास है,उन्होंने बताया ये प्रशिक्षण विशेष योग्यजन बालिका नीति के द्वारा दिया जाएगा।उन्होंने सभी महिलाओं को नियमित अभ्यास के लिए भी प्रेरित किया। लायन डॉ प्रियंका मिश्रा (एसोसिएट प्रोफेसर एस के मेडिकल कॉलेज) ने सभी महिलाओं को शिक्षा के महत्व के बारे में बताया। लायन डॉ एन डी मिश्रा ने नियमित रहकर अच्छा प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली महिलाओं को सिलाई मशीन पारितोषिक के रूप में देने की घोषणा की। कार्यक्रम में प्रोजेक्ट चेयरपर्सन लायन स्वाति बियानी,पूजा,गोपाल कृष्ण माथुर एवम् सभी संकाय सदस्य उपस्थित रहे।कच्ची बस्ती निवासियो के लिए कार्यरत शैतान सिंह कविया का विशेष सहयोग रहा।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!