Dark Mode
जेईई एडवांस में चयनित शिवराम खटीक का युवा शक्ति क्लब ने किया सम्मान

जेईई एडवांस में चयनित शिवराम खटीक का युवा शक्ति क्लब ने किया सम्मान

बिजोलिया : जेईई एडवांस परीक्षा में 238वी रेंक प्राप्त करने पर क़स्बा निवासी शिवराम पिता हरी शंकर खटीक का रविवार को सामाजिक संस्था युवाशक्ति क्लब के द्वारा माल्यार्पण एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया साथ ही उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर क्लब के महेश चंद्रवाल,हितेन्द्र सिंह राजोरा,घनश्याम सिंह कानावत,रमेश प्रजापति, बलवन्त जैन,प्रवीण विजयवर्गीय, सुनील खटीक, वैभव दाधीच, नयेन्द्र सिंह राजोरा,नरेश सिंह तँवर,मौजूद रहे । विदित रहे शिवराम पूर्व में 10 वी और 12वी बोर्ड परीक्षा में भी उपखण्ड क्षेत्र में टॉपर रहे है साथ ही क्षेत्र से पहले छात्र हैं जिन्हें आईआईटी कानपुर में प्रवेश मिला हैं।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!