श्री भक्तामर महामंडल विधान आज से
मदनगंज किशनगढ़। श्री मुनिसुव्रतनाथ दिगंबर जैन पंचायत के तत्वावधान में वात्सल्य वारिधि आचार्य वर्धमान सागर महाराज के सानिध्य एवं प्रतिष्ठाचार्य कुमुद सोनी के निर्देशन में 16 फरवरी से श्री वृहद भक्तांबर महामंडल विधान पूजन का आयोजन किया जाएगा। श्री मुनिसुब्रतनाथ पंचायत अध्यक्ष विनोद पाटनी ने बताया कि आरके कम्युनिटी सेंटर में चलने वाले विधान पूजन में 16 फरवरी को प्रातः 7 बजे रुपनगढ़ श्री मुनिसुव्रतनाथ दिगंबर जैन मंदिर से घटयात्रा प्रारंभ होगी। 8 बजे ध्वजारोहण, आचार्य निमंत्रण, मंडप शुद्धि, मंडल शुद्धि, भगवान विराजमान, इंद्र प्रतिष्ठा, जाप्यानुष्ठान, अंकुरारोपण, प्रवचन, दोपहर 12.30 बजे से सकलीकरण, अभिषेक, शांतिधारा, आचार्यश्री आशीर्वचन, विधान पूजन, सायं 7 बजे आरती, 17 से 23 तक दोपहर 12.30 बजे अभिषेक, शांतिधारा, विधान पूजन, प्रवचन होंगे। 24 फरवरी को प्रातः 7 बजे अभिषेक, महा शांतिधारा, पूजन, 8.30 बजे तृतीय पटटाधीश आचार्य धर्मसागर महाराज का 55वा आचार्य पदारोहण समारोह, 10 बजे विश्व शांति महायज्ञ, दोपहर 2 बजे आर के कामयूनिटी सेंटर से रथयात्रा निकलेगी।