Dark Mode
सीकर की बेटियों ने फिर परचम लहराया

सीकर की बेटियों ने फिर परचम लहराया

सोभासरिया ऑफ़ इंस्टीट्यूशंस की छात्राओं का इंटेलिपात कम्पनी में चयन


सीकर । क्षेत्र के अग्रणी शिक्षण संस्थान सोभासरिया ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशंस की छात्रा विधी और अदिती गुप्ता का प्रतिष्ठित कम्पनी इंटेलिपात में बिजऩेस डेवलपमेंट एसोसिएट के पद पर चयन हुआ है।

ग्रुप के प्लेसमेंट ऑफिसर अब्दुल अज़ीज़ ने बताया कि एम.बी.ए. और बी.ए. अन्तिम वर्ष की छात्राओं ने कम्पनी द्वारा आयोजित प्रक्रिया के विभिन्न चरणों जैसे लिखित परीक्षा एवं साक्षात्कार में अपनी प्रतिभा और कौशल से चयनकर्ताओं को प्रभावित किया। विधी और अदिती गुप्ता को 9 लाख रुपए का सालाना पैकेज मिलेगा।

ग्रुप प्रबंधन, प्राचार्य व रजिस्ट्रार ने छात्राओं को इस कामयाबी पर बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!