नारा लेखन प्रतियोगिता हुई आयोजित
झालावाड़. जिला निर्वाचन अधिकारी (कलक्टर) आलोक रंजन के निर्देशन व जिला स्वीप प्रभारी एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद झालावाड़ नरेन्द्र सिंह पुरोहित के मार्गदर्शन में मतदाता जागरूकता अभियान (स्वीप) अन्तर्गत राजकीय महाविद्यालय चौमहला में मतदाता जागरूकता हेतु नारा लेखन प्रतियोगिता आयोजित गई। छात्र छात्राओं द्वारा मतदाता जागरूकता नारे लिखकर शत-प्रतिशत मतदान करने का संदेश दिया गया।