Dark Mode
पुर पुलिस की नाकाबंदी में पकड़ा गया तस्कर, 690 ग्राम अफीम बरामद 

पुर पुलिस की नाकाबंदी में पकड़ा गया तस्कर, 690 ग्राम अफीम बरामद 

 
भीलवाड़ा। शहर की पुर थाना पुलिस ने एनएच 48 पर ओवरब्रिज के निकट नाकाबंदी के दौरान कार्यवाही करते हुए बाईक सवार एक युवक को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 690 ग्राम अफीम बरामद की है।
पुर थाना प्रभारी शिवराज गुर्जर ने बताया कि सब इंस्पेक्टर राजेंद्र कुमार एनएच 48 स्थित पुर ओवरब्रिज के निकट पुलिस जाब्ते के साथ नाकाबंदी कर वाहन चैकिंग कर रहे थे। इस दौरान चित्तौडग़ढ़ की ओर से आई एक बाइक की लाइट टूटी और नंबर प्लेट पर नंबर नहीं होने से चालक को रुकने का इशारा दिया। युवक, पुलिस नाकाबंदी देखकर भागने की कोशिश करने लगा। पुलिस ने बेरिकेट व पुलिस जाब्ता की सहायता से बाइक चालक को रोका। भागने के कारण के बारे में पूछने पर वह पुलिस को कोई संतोषप्रद जवाब नहीं दे पाया। पूछताछ करने पर युवक ने खुद को दुदोड़, मारवाड़ जंक्शन, पाली निवासी श्रवण (25) पुत्र पेमाराम गुर्जर बताया। पुलिस ने श्रवण की तलाशी ली तो उसके पास पेन्ट के अन्ट में छुपाई हुई एक कपडे की थैली मिली, जिसमें अफीम थी। इलेक्ट्रोनिक कांटा से पॉलिथीन की थैली का वजन किया तो थेली सहित वजन 690 ग्राम होना पाया गया। पुलिस ने अफीम जब्त कर एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर आरोपित श्रवण को गिरफ्तार कर लिया। मामले की जांच हमीरगढ़ थाना प्रभारी पुष्पा कासौटिया को सौंपी गई है।
 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!