Dark Mode
सामाजिक समरसता जन संवाद कार्यक्रम संपन्न

सामाजिक समरसता जन संवाद कार्यक्रम संपन्न

बीकानेर। बीकानेर 23 अगस्त 20023 बुधवार राजस्थान में संपन्न होने वाले विधान सभा चुनाव की दृष्टि से यूपी के गणमुक्तेश्वर क्षेत्र से विधायक एवं बीकानेर पश्चिम विधानसभा के चुनावी पर्यवेक्षक हरेन्द्र सिंह तेवतिया ने मुख्यवक्ता के तोर पर सामाजिक समरसता के बैनर तले सामाजिक समरसता अभियान के संयोजक नारायणराम चौहान की अध्यक्षता में गोकुल सर्किल स्थित सूरदासाणी बग़ेची में आगामी चुनावी दृष्टी से एक जन संवाद कार्यक्रम रखा गया है,जिस बैठक में छ्तीस कौम के हज़ारो की संख्या में सक्रिय कार्यकर्ता बन्धुओ ने उपस्थिति दर्ज करवाई ।
भाजपा से प्रबल दावेदार,कर्मचारी/मज़दूर नेता भँवर पुरोहित ने सामाजिक समरसता के तहत सर्वसमाज के मंचासिन गणमान्यो एवं जनता जनार्दन की उपस्थिति में भाजपा पर्यवेक्षक हरेंद्र सिंह एवं भाजपा पदाधिकारियों के समक्ष मज़बूती से दावेदारी जताते हुए कहा कि बीकानेर की व्यवस्था परिवर्तन के लिए नए नेतृत्व की आवश्यकता है जो बीकानेर के सर्वाग्रीण विकास कर सके और राष्ट्रीय एव प्रदेश नेतृत्व के संयोजन में जनता की आवाज़ को बुलंद करे और भाजपा संगठन को मज़बूती प्रदान करें अंततः संगठन का निर्णय सर्वोपरि रहेगा संगठन जिसको भी टिकट देगा उसको जीता कर भेजेंगे ।
भाजपा पर्यवेक्षक हरेंद्र सिंह ने बड़ी संख्या में पधारें कार्यकर्ताओ बंधुओं का स्वागत करते हुए भाजपा की रीति नीति से अवगत करवाया और कहा आगामी विधानसभा चुनावों में भाजपा के प्रत्याशियों को आशीर्वाद प्रदान कर प्रदेश में भाजपा के नेतृत्व में मज़बूत सरकार बनाने का आह्वान किया ।
जनसंवाद कार्यक्रम में कर्मचारी नेता शंकर पुरोहित,वरिष्ठ5 मज़दूर नेता गौरीशंकर व्यास,कर्मचारी नेता विजय सिंह राठौड़,पूर्व पार्षद किशन चौधरी,भाजपा नेता गोपाल आचार्य,युवा भाजपा नेता दुर्गाशंकर आचार्य,प्रभारी पश्चिम गोपाल मारू आदि ने विचार व्यक्त करते हुए छतीस कौम के पैरवी करने वाले व्यक्तित्व को टिकट देने की बात कही ।
मंचस्थ संस्थापक सदस्य रिखबदास बोड़ा,पूर्व पार्षद रूघाराम गेधर,छ:न्यात्त महासभा के अध्यक्ष भँवर लाल व्यास,ज़िला महामंत्री भाजपा मोहन सुराणा,नरेश नायक,मण्डल अध्यक्ष मुकेश ओझा,राजकुमार पारिक,मोतीलाल हर्ष,राजा सेवग,पूर्व पार्षद लक्ष्मीनारायण व्यास,नंद किशोर गालरिया,रमेश जाजड़ा,लालचंद उपाध्याय,नथमल उपाध्याय,मजदूर नेता राम स्वरूप हर्ष,सुभाष पुरोहित,सोहन सिंह राजपुरोहित,चंद्र स्वामी,कैलाश सारस्वत,मुकेश रंगा,अरविंद व्यास,टी.राज.मारू,जगदीश वाल्मीकि,विनोद चाँवरिया,अमजद भाई,मुकेश रंगा,युवा नेता अरुण कल्ला,पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष दिनेश ओझा,हेमंत शर्मा,श्री प्रकाश उपाध्याय,विजय ओझा,दिनेश चौहान,राजू गहलोत,चंद्र प्रकाश करणानी,धीरज पंचारिया,गोपाल हर्ष,दीपाराम नायक,ओमप्रकाश नायक,लेखराज सारण,आशा पारिक,इंद्रा व्यास,नीतू आचार्य,सरला राजपुरोहित,लक्ष्मी कश्यप,अनुराधा आचार्य,शबनम बानो,मनोज पुरोहित,विनोद चावारिया,सुभाष वाल्मीकि,श्याम पंडित,रमेश सियोता,किशन सारस्वत,भँवर लाल चावारिया,चोरुलाल सुथार,भँवर लाल साँखी,भँवर लाल मोहता,पार्षद दुलीचंद शर्मा,सहित अनेकों सक्रिय साथीयो ने सहभागिता निभाई ।
जनसंवाद कार्यक्रम में बीकानेर पश्चिम से छतीस कोम के जागरूक प्रतिनिधियो ने उपस्थित होकर एक स्वर में भँवर पुरोहित को भाजपा का प्रत्याशी बनाने की माँग रखते हुए कहा कि सड़क पर संघर्ष वाले साथियों को अवसर प्रदान करें ताकि जनता विश्वास जीतने में भारतीय जनता पार्टी जीतने में कामयाब हो ।
कार्यक्रम का सफल संचालन मजदूर नेता रामस्वरूप हर्ष ने किया और टीम भँवर पुरोहित के 41 वार्डो के 193 बूथों की टीम की सक्रियता से सफल आयोजन संपन्न हुआ ।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!