सोजत : जवाई बांध के खोले गए गेट दूधिया पानी का दिखा सैलाब
सोजत। पाली जिले के सबसे बड़े जवाई बांध के ओवर फ्लो होने के कारण शनिवार दो बजे 2 व 4 नम्बर गेट को 2 फीट तक खोला गया व गेट नंबर दस को एक फीट तक खोला। शाम 4.55 बजे बदलाव करते हुए गेट नंबर 3,5,6,8,9 को 5-5 फीट और खोले गए।गेट खोलने के बाद दूधिया पानी का दिखा सैलाब, कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत भी रहे मौजूद, जल संसाधन विभाग की ओर से जारी थी एडवाइजरी, जवाई बांध के गेट खोले जाने के बाद पानी पाली, सिरोही और जालोर जिले को करेगा टच, नदी के आसपास रहने वाले लोगों को किया गया है अलर्ट, प्रशासन लगातार पानी से दूर रहने की कर रहा है अपील ताकि जान माल के नुकसान से बचा जा सके।