सोजत सेवा मंडल ने किए छात्रों को स्वेटर एवं जरुरत मंदों को कंबल वितरित
सोजत। शहर की ख्याति प्राप्त सामाजिक संस्था सोजत सेवा मंडल के तत्वावधान में छात्रों को स्वेटर एवं जरुरत मंदों को कंबल वितरित किए गए भामाशाह लंदन प्रवासी भानू प्रकाश चंडीदान देवल जोधपुर तथा कमल लढ्ढा लढ्ढा चैरिटेबल हुबली के आर्थिक सहयोग से यह पुण्य कार्य किया गया। इस मौके पुष्पतराज मुणोत,विजय सिंह चौहान, बहादुर सिंह खींची,ओम प्रकाश मोयल,,पारस प्रजापत, चेतन व्यास, देवीलाल सांखला, रमेश चौहान,पूरण सिंह राजपुरोहित, आदि उपस्थित थे। सोजत सेवा मंडल के पुष्पत राज मुणोत ने बताया कि कड़ाके की ठंड में सोजत शहरी क्षेत्र एवं ग्रामीण क्षेत्र में सोजत सेवा मंडल भामाशाहों के सहयोग से प्रतिवर्ष सोजत के दूर दराज ग्रामीण क्षेत्र में जरुरत मंदों एवं आवश्यकता वालें विद्यार्थियों को स्वेटर आदि वितरीत किए जातें हैं।