देदासरी में खातेदारी भूमि पर सोलर कंपनी ने जमाया कब्जा
पीड़ित की शिकायत पर उपखंड अधिकारी ने तहसीलदार से जांच कर कार्यवाही करने के दिये निर्देश
बाप। बाप उपखंड के देदासरी में एक खातेदारी भूमि पर सोलर कंपनी द्वारा जबरदस्ती कब्जा कर निर्माण कार्य करने का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर उपखंड अधिकारी ने तहसीलदार को जांच कर कार्यवाही करने के निर्देश दिए है। खेतूसर निवासी ईश्वरसिंह पुत्र गुमानसिंह राजपूत ने मंगलवार को यंहा उपखंड अधिकारी मंागीलाल को लिखित में शिकायत करते हुए बताया कि उसकी संयुक्त खातेदारी भूमि पटवार क्षेत्र देदासरी में खसरा नंबर 72/2 रकबा 4.3382 किस्म औद्योगिक क्षेत्र स्थित है। उक्त भूमि में उसका 3/4 हिस्सा आता है, जिस पर वह काबिज है। उसके हिस्से की भूमि पर सर्वोदय सोलर प्रकाश प्रा. लि द्वारा अनाधिकृत रूप से प्रवेश कर कब्जा कर निर्माण कार्य आदि कर लिया है। उसके बार बार आग्रह करने पर भी कंपनी प्रतिनिधियिों ने कब्जा खाली नहीं किया है। और कंपनी के प्रतिनिधि धमकी देते है कि अगर उक्त जमीन मेंे आये तो ठीक नहीं रहेगा। कंपनी ने बाहर से गुुंडे बुलवा रखे है, जो आसपास के गंाव में आंतक फैलाते है। कंपनी के लोग जबरदस्ती उसकी भूमि पर काबिज है। पीड़ित किसान ने कहा कि 7 दिन तक प्रशासन ने कंपनी से कब्जा खाली नहीं करवाया तो वह गंभीर कदम उठाने को मजबूर होगा, जिसकी समस्त जिम्मेवारी प्रशासन की होगी। उपखंड अधिकारी मांगीलाल ने बाप तहसीलदार को जांच कर आवश्यक कार्यवाही कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए है।