सोनी हुए प्रदेश स्तर पर सम्मानित
खाटूश्यामजी। राजस्थान प्रदेश मैढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज रजि द्वारा खाटूधाम पत्रकार संस्थान के महामंत्री विकास सोनी को पत्रकारिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करते हुए समाज सेवा करने पर सम्मान पत्र प्रदान कर सम्मानित किया है। मैढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज के प्रदेश महामंत्री बजरंग लाल झींगा ने बताया कि संगठन के प्रदेशाध्यक्ष शिवभगवान मौसुण के नेतृत्व में प्रदेश कार्यकारिणी ने सोनी को प्रशस्ति पत्र, सम्मान पत्र प्रदान कर अभिनन्दन किया है। पत्रकार सोनी के प्रदेश स्तर पर सम्मानित होने पर खाटूधाम पत्रकार संस्थान के अध्यक्ष सीताराम मर्मी, कोषाध्यक्ष बाबूलाल चौधरी,विद्याधर शर्मा,नरेश मिश्रा,दिनेश त्रिवेदी,मुहम्मद सादिक सहित कार्यकारणी ने खुशी व्यक्त की है।