Dark Mode
श्रीगंगानगर: एसआईआर में श्रेष्ठ कार्य करने वाले बीएलओ होंगे सम्मानित

श्रीगंगानगर: एसआईआर में श्रेष्ठ कार्य करने वाले बीएलओ होंगे सम्मानित

श्रीगंगानगर। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार श्रीगंगानगर जिले में मतदाता सूचियों के गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) का कार्य जारी है। जिले में एसआईआर के तहत उल्लेखनीय कार्य हुआ है। इस संबंध में जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा उल्लेखनीय कार्य करने वाले बीएलओ को सम्मानित करने का निर्णय लिया गया है। जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. मंजू ने बताया कि जिले में एसआईआर के तहत उल्लेखनीय कार्य जारी है। जिले के समस्त ईआरओ और उनकी टीम द्वारा पूर्ण संवेदनशीलता के साथ एसआईआर जैसे महत्वपूर्ण कार्य को सम्पादित किया जा रहा है। पुरूषों के साथ-साथ महिला बीएलओ द्वारा गंभीरतापूर्वक अपने कर्तव्यों का निर्वहन किया जा रहा है। सोमवार को सादुलशहर विधानसभा क्षेत्र में जारी एसआईआर कार्यों के निरीक्षण के समय उल्लेखनीय कार्य करने वाली महिला बीएलओ श्रीमती ज्योति सहित अन्य को जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा सम्मानित भी किया गया। उन्होंने जिले के समस्त बीएलओ को एसआईआर के तहत उल्लेखनीय कार्य करने के लिये प्रोत्साहित करते हुए कहा कि ईएफ वितरण के पश्चात उनका शत-प्रतिशत डिजिटाइजेशन किया जाये। समस्त ईआरओ अपने अधीनस्थ कार्मिकों द्वारा किये जा रहे एसआईआर कार्य की नियमित रूप से समीक्षा करें। ऑनलाईन ईएफ के साथ-साथ मैपिंग कार्य भी पूर्ण संवेदनशीलता के साथ किया जाये। मतदाताओं को एसआईआर की उपयोगिता के साथ-साथ महत्ता भी बतलाई जाये। जिला निर्वाचन अधिकारी ने समस्त बीएलओ को निर्देशित किया है कि ईएफ वितरण के पश्चात डिजिटाइजेशन, ऑनलाईन ईएफ भरने के कार्य में तेजी लाई जाये। अधिक से अधिक मतदाताओं को इसके लिये जागरूक किया जाये। उन्होंने बताया कि जिले के समस्त विधानसभा क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले 10-10 बीएलओ को सम्मानित भी किया जायेगा।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!