राज्यस्तरीय पालनहार लाभार्थी संवाद कार्यक्रम वर्चुअली आयोजित
पाली| राज्य के अनाथ और देखरेख एवं संरक्षण की श्रेणी में आने वाले बच्चो का पालन पोषण करने वाले व्यक्ति को प्रतिमाह आर्थिक सहायता दी जाती है । अनाथ व निराश्रित बच्चो को आर्थिक सहायता वाली पालनहार योजना के तहत सोमवार को लगभग प्रदेश के 6 लाख लाभार्थियों को मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने पालनहार लाभार्थी संवाद के राज्यस्तरीय वर्चुअल कार्यक्रम में लगभग 88 करोड़ धनराशि का सीधा हस्तांतरण किया गया।
पाली में जिला स्तरीय कार्यक्रम माली समाज भवन में जिला कलेक्टर श्री नमित मेहता व अन्य वरिष्ठ जनप्रतिनिधि व अधिकारियों के मौजूदगी में वर्चुअल आयोजित हुआ ।
मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत द्वारा जिले के जून माह के 18851 लाभार्थियों को लगभग एक करोड़ 90 लाख की धनराशि व जुलाई माह के 18744 लाभार्थियों को लगभग 2 करोड़ 78 लाख की धनराशि बैंक खाते में हस्तांतरित की गई ।
इस अवसर पर जिला स्तरीय कार्यक्रम में जिला कलेक्टर श्री मेहता ने पालनहार योजना से लाभान्वितो से बात कर मिल रही योजनाओं के लाभ की जानकारी ली ।
कार्यक्रम में जिला पुलिस अधीक्षक श्री गगनदीप सिंगला, एडीएम सीलिंग श्री जब्बर सिंह , जिला परिषद सीईओ श्रीमती दीप्ति शर्मा, जिला रसद अधिकारी श्रीमती पूजा सक्सेना, पूर्व नगर परिषद चेयरमैन श्री केवलचन्द गुलेच्छा, समाजसेवी श्री महावीरसिंह सुकरलाई, श्री भूराराम सिरवी, श्री शिशुपाल सिंह निम्बाड़ा, श्री मोहन हटेला, श्री जीवराज बोराणा, श्री मोटू भाई, श्री गिरधारीसिंह राजपुरोहित, श्री आमीन अली रंगरेज़, सामजिक न्याय अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक श्री ज्योतिप्रकाश अरोड़ा सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण व जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।