राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय का प्रदेश स्तरीय अभ्यास वर्ग संपन्न
राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय का दो दिवसीय प्रदेश अभ्यास वर्ग सालासर चूरू में संपन्न हुआ। संगठन के प्रदेश सह संगठन मंत्री पूरण मल नागर ने बताया कि बारां से भी नवनियुक्त पदाधिकारियों ने भाग लिया। कार्यक्रम में अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के अतरिक्त महामंत्री नारायण लाल गुप्ता ने राष्ट्रीय विचार को शिक्षा में सम्मिलित करते हुए इंडिया नही भारत को समझने पर बल दिया। अभ्यास वर्ग में दो दिवस में विभिन्न विषयों पर कई सत्र हुए।सत्र में जयपुर प्रांत के प्रांत प्रचारक बाबूलाल ने पाथेय प्रदान किया। संगठन के प्रदेश संगठन मंत्री घनश्याम, संरक्षक प्रहलाद शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष रमेश पुष्करणा, महामंत्री महेंद्र लखारा, राजस्थान राज्य कर्मचारी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष अरविंद व्यास मंचासिन रहे। जिला संयोजक श्याम बाबू मेहता ने बताया कि बारां जिले से जिला संयोजक श्याम बाबू मेहता, विभाग संगठन मंत्री कांति प्रकाश नागर, सह संयोजक माणक मारन, सूरज साल्वी जिला, संगठन मंत्री घासीलाल मेघवाल कार्यक्रम में शामिल हुए।