Dark Mode
राज्य मंत्री खर्रा ने भाजपा कार्यकर्ताओं से किया संवाद

राज्य मंत्री खर्रा ने भाजपा कार्यकर्ताओं से किया संवाद

सीकर। स्वायत्त शासन एवं नगरीय विकास राज्य मंत्री झाबरसिंह खर्रा शुक्रवार को भाजपा जिला कार्यालय आए। राज्यमंत्री खर्रा ने यहां पर भाजपा कार्यकर्ताओं से संवाद किया और गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी। यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने भाजपा कार्यकर्ताओं से संवाद स्थापित करते हुए उनकी बात सुनी। कार्यकर्ताओं ने उन्हें गणतंत्र दिवस की बधाई दी। राज्य मंत्री खर्रा से स्थानीय विकास एवं जनहित के मुद्दों को लेकर बात की। राज्य मंत्री खर्रा ने सभी की बात सुनी।  कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए यूडीएच राज्यमंत्री झाबर सिंह खर्रा ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता आपस में समन्वय स्थापित कर कार्य करें। कहा कि आपसी समन्वय रखते हुए देश, राज्य व जिले के हित के लिए विकास कार्य में जूट जाए। केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व राज्य में भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में डबल इंजन की भाजपा सरकार में विकास के नये आयाम स्थापित होंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार नगरीय विकास में वे कोई कमी नहीं आने देगी। जिले में, शहर में जहां भी विकास की जरूरत महसूस करें उसके लिए वे प्रपोजल बनाकर उन्हें दे जिससे वह काम हो सके।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!