मतदाता जागरूकता हेतु नुक्कड़ नाटक का आयोजन
टोंक। आगामी विधानसभा चुनाव में मतदाता जागरूकता हेतु टोंक पुलिस द्वारा अजीम प्रेमजी फाउन्डेशन के सहयोग से घंटाघर पर एक नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। उक्त नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति के दौरान पुलिस अधीक्षक राजर्षि राज, अति. पुलिस अधीक्षक टोंक आदर्श चौधरी, वृत्ताधिकारी टोंक सलेह मोहम्मद, थानाधिकारी कोतवाली जितेन्द्र सिंह एवं पुरानी टोंक थानाधिकारी ओमप्रकाश सहित आम नागरिक उपस्थित रहे, जिन्होने उक्त नुक्कड़ नाटक की काफी प्रशंसा की। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक राजर्षि राज द्वारा शहर के मतदान केन्द्रों का निरीक्षण भी किया गया।