Dark Mode
कांग्रेस पार्टी को मजबूत करें, हर जन तक पहुंचाएं रीति- नीति : बेनीवाल

कांग्रेस पार्टी को मजबूत करें, हर जन तक पहुंचाएं रीति- नीति : बेनीवाल

लूणकरणसर । देश में वर्तमान राजनीतिक हालातों को देखते हुए आम आदमी के बीच सांप्रदायिक सौहार्द की भावना को आत्मसात कराना बहुत जरूरी है, कांग्रेस पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री राहुल गांधी जी की भारत जोड़ो यात्रा इसी उद्देश्य को लेकर निकाली गई जिसके सफलतम परिणाम भी सामने देखने को मिल रहे हैं, कांग्रेस धर्मनिरपेक्ष पार्टी है और हमारी पार्टी की रीति नीति हर घर तक आमजन को पहुंचानी होगी, यह बात पूर्व मंत्री एवं राजस्थान प्रदेश कांग्रेस के नव मनोनीत उपाध्यक्ष वीरेंद्र बेनीवाल ने लूणकरणसर कस्बे में स्थित हनुमान मंदिर में आयोजित   ब्लॉक कांग्रेस कमेटी लूणकरणसर की बैठक में भाई कांग्रेस पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं एवं जनप्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए कही।
प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष बनने के बाद पहली बार लुणकरनसर विधानसभा मुख्यालय पहुंचे पूर्व मंत्री वीरेंद्र बेनीवाल का हनुमान मंदिर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने  माला एवं साफा पहनाकर तथा शॉल ओढाकर स्वागत किया. इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष वीरेंद्र बेनीवाल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी नेतृत्व ने उन पर जो विश्वास जताया,  उस पर खरा उतरने का वे हर संभव प्रयास करेंगे। बेनीवाल ने कहा कि हम सभी को एकजुट होकर कांग्रेस पार्टी की रीति नीति हर घर तक पहुंचाने तथा वर्तमान कांग्रेस सरकार की जनकल्याणकारी नीति से हर व्यक्ति को लाभान्वित कराने का काम करना होगा, बेनीवाल ने कहा कि पार्टी का हर कार्यकर्ता अपने आप में महत्वपूर्ण है,  अपनी अहमियत को जानकर  हमें काम करना होगा ताकि राजस्थान में एक बार फिर से कांग्रेस की सरकार बने।
प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष वीरेंद्र बेनीवाल ने कहा कि उनकी दो पीढ़ियों ने पार्टी की निरंतर सेवा की है।   उनके पिता पूर्व मंत्री स्वर्गीय भीमसेन चौधरी ने जीवन पर्यंत कांग्रेस पार्टी की सेवा की और जनप्रतिनिधि रहते हुए क्षेत्र के उत्थान के लिए काम किया ।
कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव शिवलाल गोदारा ने वीरेंद्र बेनीवाल को प्रदेश उपाध्यक्ष बनने की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि लुणकरनसर नहीं बल्कि बीकानेर जिले के विकास को लेकर उनके द्वारा किए गए प्रयास जनता के सामने हैं.  गोदारा ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में  कांग्रेस कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर पार्टी को विजय दिलानी होगी।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए लूणकरणसर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष  गोविंद राम गोदारा ने  वीरेंद्र बेनीवाल को प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष मनोनीत होने की शुभकामनाएं दी और कहा कि  पार्टी के कार्यकर्ता उनके नेतृत्व में कांग्रेस को मजबूत करने के साथ-साथ राजस्थान सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का आम आदमी को लाभ दिलाने के लिए धरातल स्तर पर सक्रियता के साथ काम करेंगे।
बीकानेर पंचायत समिति के प्रधान लालचंद आसोपा ने  काकी वीरेंद्र बेनीवाल को प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष का दायित्व मिलने से बीकानेर जिले ही नहीं बल्कि पूरे संभाग में कांग्रेस पार्टी को एक नई मजबूती मिलेगी. उनकी नियुक्ति कांग्रेस पार्टी के कर्तव्यनिष्ठ कार्यकर्ता का सम्मान है।  कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस के सभी पदाधिकारियों ने अपने संबोधन में कहा कि हम सबको मिलकर कांग्रेस पार्टी को मजबूत बनाते हुए राजस्थान में फिर से कांग्रेस की सरकार लानी है।
बैठक में बीकानेर सरपंच एसोसिएशन के अध्यक्ष राजाराम झोरड़,  पूर्व प्रधान श्योदानाराम नायक, लुणकरनसर कोऑपरेटिव सोसायटी के चेयरमैन मूलाराम कलकल, जिला परिषद सदस्य पूनमचंद ओझा, व्यापार मंडल अध्यक्ष राजा राम जाखड़ , लूणकरणसर ब्लॉक कांग्रेस के  पूर्व अध्यक्ष पतराम गोदारा, कांग्रेस नेता लादूराम थालोड़, नापासर मंडल अध्यक्ष बुलाकी पारीक ,  रूणियाबड़ा बास मंडल अध्यक्ष सुखराम गोदारा ,   शेखसर मंडल अध्यक्ष महेंद्र गोदारा, डेलाणा बड़ा के मंडल अध्यक्ष  कालू राम बिश्नोई,  धीरेरां के मंडल अध्यक्ष भंवर लाल सारस्वत, कालू मंडल अध्यक्ष रतनलाल बांठिया, महाजन मंडल अध्यक्ष हनीफ खां, शेखसर मंडल अध्यक्ष महेंद्र गोदारा, कांग्रेस ओबीसी प्रकोष्ठ के  ब्लॉक अध्यक्ष हरि लेगा, पूर्व प्रधान अजय गौड़, पूर्व यूथ कांग्रेस अध्यक्ष जय किशन स्वामी,  ब्लॉक कांग्रेस के कोषाध्यक्ष दीनदयाल मुदगल, नापासर ब्लॉक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अर्जुनराम कुकणा,  कृषि उपज मंडी लूणकरणसर के पूर्व चेयरमैन बाबू कुरेशी ,  कांकड़वाला सरपंच भूरसिंह बीका, राजपुरा हूड़ान के सरपंच मोहनलाल सारण,  पंचायत समिति सदस्य शेरुशाह, बामनवाली सरपंच उमाशंकर सोनी, बीकानेर ब्लॉक कांग्रेस सचिव तुलछनाथ सिद्ध, हरि राम गोदारा छात्रसंघ अध्यक्ष डूंगर कॉलेज, कृष्ण कुमार गोदारा पूर्व अध्यक्ष डूंगर कॉलेज, पंचायत समिति सदस्य ओमप्रकाश गोदारा,  पंचायत समिति सदस्य सुरजा राम ज्याणी, हंसेरा  के पूर्व सरपंच मोहन मूंड, कांग्रेस सेवा दल के ब्लॉक अध्यक्ष रामकिशन नायक सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं एवं जनप्रतिनिधियों ने  प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष वीरेंद्र बेनीवाल का मालाएं पहनाकर स्वागत और सम्मान किया।
विभिन्न गांव में जगह-जगह हुआ प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष का स्वागत
प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष वीरेंद्र बेनीवाल का  बीकानेर से लूणकरणसर के बीच जगह-जगह विभिन्न गांव में कांग्रेस कार्यकर्ताओं जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य जनों ने स्वागत किया। बेनीवाल का जामसर, जगदेववाला,  किस्तूरिया, बामनवाली, मेहराणा प्याऊ, धीरेरां, दुलमेरा, हंसेरा, सुरणाना, फांटा, जेके कॉटन इंडस्ट्रीज, विद्युत सबस्टेशन के समक्ष, भीमसेन चौधरी पार्क, मुख्य बाजार से   लेकर मुख्य कार्यक्रम स्थल हनुमान मंदिर तक बड़ी संख्या में लोगों ने प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष वीरेंद्र बेनीवाल का मालाएं व साफा पहनाकर स्वागत किया।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!