Dark Mode
 सीमेंट फैक्ट्री के खिलाफ धरना 211 दिन भी जारी 

 सीमेंट फैक्ट्री के खिलाफ धरना 211 दिन भी जारी 

नवलगढ. नवलगढ़ क्षेत्र के गोठड़ा ग्राम में विभिन्न मांगों को लेकर श्री सीमेंट कंपनी के खिलाफ शुक्रवार 211वे दिन भी श्री सीमेंट संघर्ष समिति द्वारा धरना जारी रखा। गुरूवार को भीम आर्मी आजाद समाज पार्टी के सैकड़ो कार्यकर्ता धरना स्थल पर पहुंचे । उन्होंने बताया कि किसानो पर हो रहे अत्याचारों को सहा नहीं जायेगा। किसान 20 जनवरी 2023 से निरंतर 24 घंटे धरने पर बैठे हुए हैं उनकी सुनने वाला कोई नहीं है। जो नवलगढ़ क्षेत्र के लिए  सोचने वाली बात है कहा गए इस जनता के सेवक। इसके लिएकिसानो को निरंतर सहयोग मिलता रहेगा। किसानों की प्रमुख  मांगे भूमि का उचित मुआवजा, पुनर्वास व कंपनी में स्थाई नौकरी   आदि है ।इस मौके पर अनिल ढेनवाल प्रदेश प्रभारी भीम आर्मी, मुकेश चोपड़ा एसपी प्रदेश उपाध्यक्ष सत्यवान इंद्रासर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष, जितेंद्र प्रदेश महासचिव एसपी, सुनील भारतीय प्रदेश महासचिव भीम आर्मी, गोविंद बॉयल प्रदेश सचिव, वीर बहादुर प्रदेश सह प्रभारी भीम आर्मी व सैकड़ो किसान मौजूद थे

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!