विद्यालय में छात्र छात्राओं को कराया योगाभ्यास
लक्ष्मणगढ। योगिता पब्लिक स्कूल फतेहपुर मे श्री गोविंद देव परोपकारी ट्रस्ट के तत्वावधान में योग प्रशिक्षक दुष्यंत कुमार शर्मा ने छात्र- छात्राओ को योगाभ्यास कराया।
शारिरिक एवं मानसिक विकास हेतु चक्रासन हलासन वृक्षासन सूर्यनमसकार ताडासन आदि आसानो का अभ्यास कराया गया। अनुलोम-विलोम कपालभाति प्राणायामो का अभ्यास कराया ।इस अवसर पर स्कूल निदेशक अमरसिंह मीना,प्राधान अध्यापक रामोतार कुमावत, बाबूलाल मीना, खुशिराम मीना,लेखराम , कृष्णा, सुमन, रतन सिंह राजपूत, काजल, पायल, कलपना आरतीअंकित, प्रमोद, योगेश,मोनू,नीरज,अजय,मोहित,गोरव
समीर,आदि मौजूद रहे।
इस अवसर पर राजस्थान योग शिक्षक संघर्ष समिति जिला संयोजक केदार नाथ शर्मा ने सभी को योग करने के लिए प्रेरित किया।