सामाजिक जन जागृति मंच की रविवार की होगी बैठक आयोजित
उदयपुरवाटी . कस्बे के जयपुर रोड पर स्थित सेंट्रल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में 23 जुलाई रविवार की सुबह 11:00 सामाजिक जन जागृति मंच की बैठक आयोजित होगी। जिसमें समाज की दिशा व दशा पर चिंतन किया जाएगा वहीं आने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर भी राजनीतिक विषयों पर भी sc-st समाज के लोग चर्चा करेंगे यह जानकारी सामाजिक जन जागृति मंच के संयोजक सेवानिवृत्त तहसीलदार शिवनाथ सिंह ने दी।