Dark Mode
राजस्थान ब्राहमण सभा इकाई वैर के  अध्यक्ष बने  सुनील कुमार लखनपुर

राजस्थान ब्राहमण सभा इकाई वैर के  अध्यक्ष बने  सुनील कुमार लखनपुर

 
  
  वैर .   राजस्थान ब्राह्मण महासभा ने जिला चुनाव अधिकारी  नेत्र कमल मुद्गल  के निर्देशन में सहायक निर्वाचन अधिकारी  सुरेन्द्र शर्मा ने खण्ड इकाई वैर का अध्यक्ष पर चुनाव कराया जिसमें  सुनील शर्मा(सत्यम) पुत्र केशव देव शर्मा लखनपुर वाले को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया । नव चयनित अध्यक्ष को शपथ दिलाई गई, अध्यक्ष सुनील शर्मा ने अपनी शक्तियों का प्रयोग करते हुए अपनी कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए खण्ड इकाई वैर में  महामंत्री पद पर डा० नरोत्तम कटारा को नियुक्त किया। जिला प्रतिनिधि के पद पर बालचन्द श्रोत्रिय,  पंकज दत्तात्रेय,  कपिल कटारा का मनोनयन किया गया । राजस्थान ब्राह्मण महासभा में खण्ड इकाई से इन सभी को प्रतिनिधित्व मिलने पर लघुकाशी व आसपास के ग्रामीण अंचल के ब्राह्मण समाज हर्ष व्यक्त किया  है। निर्वाचित सभी सदस्यों ने अपने चयन पर पद के प्रति पूर्ण निष्ठा के साथ दायित्व का निर्वहन का विश्वास दिलाते हुए प्रदेश नेतृत्व का आभार जताया ।
 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!