कन्या महाविद्यालय के लिए गर्ल्स स्कूल का सर्वे शुरू ।
पदमपुर . मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की बजट घोषणा में पूर्व मंत्री व विधायक गुरमीत सिंह कुन्नर के प्रयासों से क्षेत्र की बेटियों को कॉलेज के रूप में मिली बड़ी सौगात के बाद शुक्रवार को राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में चौधरी बल्लू राम गोदारा महाविद्यालय गंगानगर से नोडल अधिकारी हर्ष शर्मा व सहायक लेखा अधिकारी चंद व विधायक के निजी सहायक सुभाष माझू ने कन्या महाविद्यालय के तहत विद्यालय परिसर का सर्वे कर विभिन्न व्यवस्थाओं के लिए आवश्यक कार्यवाही की गई । प्राचार्य पुष्पा पांडे ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत व विधायक गुरमीत सिंह कुन्नर सहित अन्य सहयोगी यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि महाविद्यालय स्थापित होने से क्षेत्र की बेटियों को सबसे अधिक फायदा बेहतर शिक्षा के माध्यम से मिलेगा । नगरपालिका के कनिष्ठ अभियंता गौरी शंकर ने विधायक कोटे से होने वाले निर्माण कार्यो के संबंध में विद्यालय भवनों का अवलोकन कर विधायक को रिपोर्ट प्रस्तुत की I ब्लॉक मुख्य शिक्षा अधिकारी जितेंद्र अरोड़ा ने जिला कलेक्टर के निर्देशानुसार प्राचार्य पुष्पा पांडे व अन्य स्टाफ के साथ विशेष बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए । प्लस फोटो सहित प्रमुखता से लगाएं I हरवाणी पदमपुर