स्वर्णप्राशन ड्रॉप 29 दिसम्बर को पिलाएंगे
बारां । शहर में प्रताप चौक के पास सत्संग भवन मार्ग स्थित राजकीय आयुर्वेदिक चल चिकित्सा इकाई में 29 दिसम्बर को प्रातः 10 से दोपहर 1 बजे तक 0 से 16 वर्ष के बच्चों को पुष्य नक्षत्र पर स्वर्ण प्राशन ड्रॉप्स पिलाई जाएगी। चिकित्सा प्रभारी डॉ. हरिशंकर मीणा ने बताया कि इस दौरान मौसमी बीमारियों से बचाव हेतु रोग प्रतिरोधक औषधीय किट का निशुल्क वितरण किया जाएगा एवं विशेषज्ञ चिकित्सक द्वारा चिकित्सा परामर्श दिया जाएगा।