Dark Mode
स्वस्थ लोकतंत्र के लिए स्वास्थ्य विभाग में स्वीप गतिविधियां आयोजित

स्वस्थ लोकतंत्र के लिए स्वास्थ्य विभाग में स्वीप गतिविधियां आयोजित

बीकानेर। स्वस्थ लोकतंत्र के लिए निष्पक्ष व शत प्रतिशत मतदान का संदेश देने स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत चिकित्सकों,फार्मासिस्ट तथा डाटा एंट्री ऑपरेटर के समूह के साथ संवाद, एप इंस्टॉलेशन व डेमो वोटिंग की गतिविधियां आयोजित की गई। संयुक्त निदेशक बीकानेर जोन डॉ देवेंद्र चौधरी ने सभी अधिकारियों व कार्मिकों को मतदान का महत्व समझाते हुए अपने-अपने संस्थान पर स्वीप गतिविधियां आयोजित करने के निर्देश दिए। डॉ नवल किशोर गुप्ता ने बताया कि एक वोट से हार जीत का परिणाम ही नहीं देश और राज्य सरकार का स्वरूप भी बदल सकता है। ऐसे में प्रत्येक मत का अपार महत्व है। जिला स्वीप प्रकोष्ठ के डॉ वाई बी माथुर द्वारा वोटर हेल्पलाइन एप, केवाईसी एप तथा सी विजिल एप के बारे में जानकारी दी गई। उन्होंने मतदाता सूची में नाम खोजना, इलेक्शन एक्सपेंडिचर मॉनिटरिंग सिस्टम तथा आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन संबंधी शिकायत करने की प्रक्रिया विस्तार से बताई। डॉ माथुर ने स्पष्ट किया कि आदर्श आचार संहिता लागू होने के साथ ही राजकीय कार्मिको की जिम्मेदारी और सतर्कता बढ़ जानी चाहिए क्योंकि वे किसी भी राजनीतिक व्यक्ति अथवा राजनीतिक कार्यक्रम में सार्वजनिक तौर पर सहभागी नहीं बन सकते। डॉ माथुर ने इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन की तकनीकी जानकारियां देते हुए स्पष्ट किया कि ईवीएम के साथ छेड़छाड़ या मैनिपुलेशन किया जाना असंभव है। इससे पुख्ता मतदान का सिस्टम नहीं हो रही सकता। उन्होंने प्रतिभागियों के प्रश्नों के जवाब दिए। स्वास्थ्य विभाग से स्वीप नोडल अधिकारी मालकोश आचार्य ने स्वीप गतिविधियों में स्वास्थ्य विभाग द्वारा किए जाने वाले विभिन्न कार्यों तथा फॉर्मैट्स की जानकारी दी। जिला स्वीप प्रकोष्ठ के हीरालाल, दीपक नारायण व्यास व जगदीश सहारण द्वारा ईवीएम, वीवीपीएटी मशीन तथा कंट्रोल यूनिट का प्रदर्शन करते हुए 50 से ज्यादा प्रतिभागियों से डेमो वोटिंग करवाई गई। इस अवसर पर उपनिदेशक डॉ राहुल हर्ष व डिप्टी सीएमएचओ डॉ लोकेश गुप्ता ने शत प्रतिशत मतदान हेतु जन जागरण का आह्वान किया।

 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!