श्री द्वारकाधीश जी के सम्मुख उड़ाई जाएगी राल
राजसमन्द. होलकाष्टक के साथ फागुन होगा परवान पर ,ठाकुर जी के सम्मुख उड़ाई जाए गी राल। श्री पुष्टिमार्गीय तृतीय पीठ प्रन्यास के श्री द्वारकाधीश मंदिर में सोमवार को होलकाष्टक शुरु होने के साथ फागुन अपने पूरे परवारन पर पहुंच जाए गा इसके तहत प्रभु द्वारकाधीश को जहां विशेष शृंगार धराया जाएगा वही शाम को शयन के दर्शन में प्रभु के सम्मुख राल गुलाल उड़ाई जाएगी श्री द्वारकाधीश मंदिर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि गुरुवार प्रातः श्रृंगार में प्रभु श्री द्वारकाधीश को श्री विशेष शृंगार धराया जाएगा वही राजभोग दर्शन में प्रभु द्वारकाधीश को निज तिवारी में विराजित किया जाएगा इसके लिए आकर्षक केले के पेड़ों से निज तिवारी को सजाया जाएगा वही प्रभु द्वारकाधीश को गुलाब की मंडली में विराजित किया जाएगा यहा प्रभु द्वारकाधीश को गुलाल अबीर की सेवा धराई जाएगी और श्रद्धालुओं पर भी गुलाल अबीर पिचकारी से रंग वर्षा की जाएगी शाम को प्रभु द्वारकाधीश के सम्मुख राल उड़ाने की परंपरा के निर्वहन के बाद आम श्रद्धालुओं के बीच गोवर्धन चौक में राल उड़ाई जाएगी