Dark Mode
सामुदायिक वनाधिकार विशेष अभियान पर टास्क फोर्स की बैठक

सामुदायिक वनाधिकार विशेष अभियान पर टास्क फोर्स की बैठक

संभागीय आयुक्त भट्ट ने अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन के दिए निर्देश



उदयपुर । सामुदायिक वनाधिकार विशेष अभियान 2023 की प्रगति के संबंध में टास्क फोर्स की बैठक बुधवार को संभागीय आयुक्त एवं जनजाति क्षेत्रीय विकास विभाग के पदेन आयुक्त राजेन्द्र भट्ट की अध्यक्षता में हुई।
बैठक में संभागीय आयुक्त भट्ट ने  जनजाति क्षेत्र के सर्वतोमुखी विकास के लिए सामुदायिक वनाधिकार अधिनियम के अन्तर्गत धारा 3 (1) में गौण वन उत्पादों, वन संसाधनों का संरक्षण पुनर्जीवित या प्रबंध करने का अधिकार व धारा 3 (2) में विद्यालय, औषधालय, आंगनबाड़ी, सड़कें, सामुदायिक केन्द्र इत्यादि के लिये एक हेक्टेयर तक की वन भूमि को परिवर्तन कर उपयोग करने के अधिकार दिये जाने संबंधी दिशा-निर्देशों पर विस्तृत चर्चा करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।
संभागीय आयुक्त ने अब तक की प्रगति के संबंध में समीक्षा करते हुए अभियान को पूर्ण रूप से सफल बनाने के निर्देश दिये। सामुदायिक वनाधिकार मंे आ रही समस्याओं के संबंध में छत्तीसगढ, महाराष्ट्र, उडीसा के विषय विशेषज्ञों से भी वार्ता कर स्वयंसेवी संस्थाओं से आए प्रतिनिधियों को जानकारी उपलब्ध करवाई गई।
 बैठक में जिला कलक्टर ताराचंद मीणा, जिला परिषद सीईओ मंयक मनीष, टीएडी की अतिरिक्त आयुक्त अंजलि राजोरिया व अनिल कुमार शर्मा, मुख्य वन संरक्षक आर.के.सिंह, उप वन संरक्षक अजय चित्तौडा, टीएडी उपायुक्त, पर्वत सिंह चुण्डावत, कोटड़ा के विकास अधिकारी धनपत सिंह, सहित विभिन्न स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने अपने सुझाव प्रस्तुत किये।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!