प्रशासन गांव के संग अभियान का कार्यक्रम जारी
24 अप्रेल से 30 जून तक पंचायत समितियों की ग्राम पंचायतों में आयोजित किये जायेंगे शिविर
कोटा । जिले की समस्त पंचायत समितियों के अधीनस्थ ग्राम पंचायत मुख्यालय पर राजीव गांधी सेवा केन्द्र पर आयोजित होने वाले प्रशासन गांव के संग अभियान का कार्यक्रम निर्धारित किया गया है।
जिला कलक्टर ओपी बुनकर ने बताया कि प्रशासन गांव के संग अभियान शिविर 24 अप्रेल से 30 जून तक समस्त पंचायत समितियों की ग्राम पंचायतों में आयोजित किये जायेंगे। प्रत्येक ग्राम पंचायत में दो दिवसीय शिविर आयोजित किया जायेगा। उन्होंने बताया कि पंचायत समिति में एक ही तिथि को निर्धारित दो शिविर अलग-अलग निश्चित ग्राम पंचायत मुख्यालय पर ही आयोजित किये जायेंगे।
यहां होंगे शिविर-
जिला कलक्टर ने बताया कि 24 व 25 अप्रेल को पंचायत समिति लाड़पुरा की ग्राम पंचायत बोराबास, सुल्तानपुर की ग्राम पंचायत खेडली तंवरान, ईटावा की कैथूदा, सांगोद की कुन्दनपुर एवं खैराबाद की उण्डवा में शिविर आयोजित किये जायेंगे। इसी प्रकार 26 व 27 अप्रेल को पंचायत समिति लाड़पुरा की ग्राम पंचायत डोल्या, सुल्तानपुर की कोटसुवां, ईटावा की बालूपा, सांगोद की कुराड़ व खैराबाद की कुदायला, 28 व 29 अप्रेल को पंचायत समिति लाड़पुरा की ग्राम पंचायत कोलाना, सुल्तानपुर की जालिमपुरा, ईटावा की बागली, सांगोद की लबानियां एवं खैराबाद की गोयन्दा में शिविर आयोजित किये जायेंगे।
कार्यक्रमानुसार 1 व 2 मई को पंचायत समिति लाड़पुरा की ग्राम पंचायत काल्याखेड़ी, सुल्तानपुर की भाण्डाहेड़ा, ईटावा की जटवाड़ा, सांगोद की बालूहेड़ा एवं खैराबाद की बुधखान, 3 व 4 मई को पंचायत समिति लाड़पुरा की ग्राम पंचायत भंवरिया, सुल्तानपुर की मंडावरा, ईटावा की निमोला, सांगोद की किशनपुरा एवं खैराबाद की मदनपुरा, 5 व 6 मई को पंचायत समिति लाड़पुरा की ग्राम पंचायत मण्डाना, सुल्तानपुर की रेलगांव, ईटावा की खातौली व तलाब, सांगोद की दांता व धूलेट एवं खैराबाद की मोड़क स्टेशन, 8 व 9 मई को पंचायत समिति लाड़पुरा की ग्राम पंचायत मांदलिया, सुल्तानपुर की पडासल्या, ईटावा की अयानी, सांगोद की लटूरी व मोईकलां एवं खैराबाद की धरनावद में शिविर आयोजित किये जायेंगे।
10 व 11 मई को पंचायत समिति लाड़पुरा की ग्राम पंचायत कसार, सुल्तानपुर की डूंगरज्या, ईटावा जोरावरपुरा, सांगोद की खजूरी व देवली एवं खैराबाद की सातलखेड़ी, 12 व 13 मई को पंचायत समिति लाड़पुरा की ग्राम पंचायत आलनिया, सुल्तानपुर की लाखसनीजा, ईटावा की सीनोता, सांगोद की कराडियाखुर्द एवं खैराबाद की देवलीखुर्द, 15 व 16 मई को पंचायत समिति लाड़पुरा की ग्राम पंचायत रंगपुर, सुल्तानपुर की सीमलिया, ईटावा की टीपरी चम्बल, सांगोद की दिल्लीपुरा एवं खैराबाद की हीरियाखेड़ी व खीमच, 17 व 18 मई को पंचायत समिति लाड़पुरा की ग्राम पंचायत किशनपुरा तकिया, सुल्तानपुर की बूढ़ादीत, ईटावा की ककरावदा, सांगोद की मण्डाप एवं खैराबाद की सहरावदा व असकली में शिविर आयोजित किये जायेंगे।
19 व 20 मई को पंचायत समिति लाड़पुरा की ग्राम पंचायत मानसगांव, सुल्तानपुर की गडेपान, ईटावा की बोरदा, सांगोद की ढोटी एवं खैराबाद की चेचट, 23 व 24 मई को पंचायत समिति लाड़पुरा की ग्राम पंचायत ताथेड़, सुल्तानपुर की मदनपुरा, ईटावा की रजोपा, सांगोद की बपावर एवं खैराबाद की पीपाखेड़ी, 25 व 26 मई को पंचायत समिति लाड़पुरा की ग्राम पंचायत गोदल्याहेड़ी, सुल्तानपुर की बमोरी, ईटावा की बम्बूलियाकलां व गैंता, सांगोद की मामोर व लोढ़ाहेड़ा एवं खैराबाद की मण्डा, 29 व 30 मई को पंचायत समिति लाड़पुरा की ग्राम पंचायत जाखोड़ा, सुल्तानपुर की झाड़गांव, ईटावा की जलौदाखातियान, सांगोद की बोरीनाकलां व अमृतकुंआ एवं खैराबाद की खैराबाद व रीछड़िया, 31 मई व 1 जून को पंचायत समिति लाड़पुरा की ग्राम पंचायत खेड़ा रसूलपुर, सुल्तानपुर की दीगोद, ईटावा की नौनेरा, सांगोद की जालिमपुरा व खजूरना एवं खैराबाद की मोड़क गांव व बड़ौदियाकलां में शिविर आयोजित किये जायेंगे।
2 व 3 जून को पंचायत समिति लाड़पुरा की ग्राम पंचायत आरामपुरा, सुल्तानपुर की बडौद, ईटावा की ख्यावदा, सांगोद की दीगोद व कमोलर एवं खैराबाद की अलोद व खेडारूद्धा, 5 व 6 जून को पंचायत समिति लाड़पुरा की ग्राम पंचायत भीमपुरा, सुल्तानपुर की सारोला, ईटावा की पीपल्दा, सांगोद की हिंगोनिया एवं खैराबाद की देवलीकलां, 7 व 8 जून को पंचायत समिति लाड़पुरा की ग्राम पंचायत मवासा, सुल्तानपुर की बिसलाई, ईटावा की करवाड़, सांगोद की श्यामपुरा एवं खैराबाद की हाथियाखेड़ी, 9 व 10 जून को पंचायत समिति लाड़पुरा की ग्राम पंचायत गंदीफली, सुल्तानपुर की भौंरा, ईटावा की डूंगरली, सांगोद की आंवा व सावनभादौ एवं खैराबाद की घाटोली, 12 व 13 जून को पंचायत समिति लाड़पुरा की ग्राम पंचायत अरण्डखेडा, सुल्तानपुर की कोटडादीपसिंह, ईटावा की शहनावदा, सांगोद की विनोदखुर्द एवं खैराबाद की अरन्याकलां में शिविर आयोजित किये जायेंगे।
14 व 15 जून को पंचायत समिति लाड़पुरा की ग्राम पंचायत बनियानी, सुल्तानपुर की चौमा मालियान, ईटावा की दुर्जनपुरा, सांगोद की झालरी एवं खैराबाद की जुल्मी, 16 व 17 जून को पंचायत समिति सुल्तानपुर की ग्राम पंचायत मूण्डला व मोरपा, ईटावा की लोहावद, सांगोद की खडिया एवं खैराबाद की सुकेत व सलावदखुर्द, 19 व 20 जून को पंचायत समिति सुल्तानपुर की ग्राम पंचायत पोलाईकला, ईटावा की लक्ष्मीपुरा, सांगोद की मोरूकलां एवं खैराबाद की पीपल्दा व कुकड़ाखुर्द, 21 व 22 जून को पंचायत समिति सुल्तानपुर की ग्राम पंचायत निमोदा व किशोरपुरा, ईटावा की अयाना, सांगोद की हिंगी एवं खैराबाद की सालेडाखुर्द, 23 व 24 जून को पंचायत समिति सुल्तानपुर की अमरपुरा व टाकरवाड़ा, ईटावा की गणेशगंज, सांगोद की लोढ़ाहेड़ा व बास्याहेड़ी एवं खैराबाद की खेडली, 26 व 27 जून को पंचायत समिति सुल्तानपु की ग्राम पंचायत बनेठिया, ईटावा की रनौदिया, सांगोद की मण्डीता एवं खैराबाद की गादिया व लखारिया तथा 28 व 30 जून को पंचायत समिति सुल्तानपुर की ग्राम पंचायत खैरूला, ईटावा की बिनायका, सांगोद की कनवास एवं खैराबाद की कुम्भकोट व लक्ष्मीपुरा की में शिविर आयोजित किय जायेंगे।