Dark Mode
मुख्यमंत्री ने मनसा माता पहाड़ी हादसे पर संवेदना व्यक्त की

मुख्यमंत्री ने मनसा माता पहाड़ी हादसे पर संवेदना व्यक्त की

 

जयपुर। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने झुंझुनूं के उदयपुरवाटी में मनसा माता पहाड़ी पर दुर्घटना में श्रद्धालुओं की मृत्यु पर गहरी संवेदना व्यक्त की है। श्री गहलोत ने ईश्वर से दिवंगतों की आत्मा की शांति, परिजनों को दुख सहने की शक्ति और घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए कामना की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हादसे में 9 श्रद्धालुओं की मृत्यु दुःखद है। मृतकों के परिजनों को मुख्यमंत्री चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजना से नियमानुसार सहायता राशि प्रदान की जाएगी।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!