Dark Mode
पोस्टर का अतिथियों ने किया विमोचन 

पोस्टर का अतिथियों ने किया विमोचन 

 
 रतनगढ़ ।स्थानीय वार्ड संख्या 40 में स्थित वाल्मीकि धर्मशाला में सफाई आयोग के चेयरमैन व राज्य मंत्री  किशन लाल जदिया के मुख्यातिथि में भारत रत्न बाबासाहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के जन्म उत्सव 14 अप्रैल मनाने के लिए वेद प्रकाश पवार की अध्यक्षता में व गोपाल मास्टर व  कृष्ण चंद्र लोहरा विशिष्ट अतिथि के सानिध्य में पोस्टर का विमोचन किया गया। इस अवसर सफाई आयोग के अध्यक्ष जदिया का वेदप्रकाश पंवार, विष्णु कुमार पवार व विनोद डेढ़वाल ने का साफा साल व माला पहनाकर स्वागत किया। 14 अप्रैल 2023 समय दोपहर 3:00 यूथ हॉस्टल विधानसभा के पास जयपुर में विशाल प्रांतीय वाल्मीकि महासम्मेलन आयोजित होगा जिसमें वाल्मीकि समाज की समस्याएं आर्थिक सामाजिक शैक्षणिक राजनीतिक विषय पर विचार किया जाएगा। जदिया ने कहा की वाल्मीकि समाज की 30000 नियुक्तियां शीघ्र शीघ्र की जावे । पवार ने कहा वाल्मीकि समाज को ही नियुक्ति में प्राथमिकता दी जावे। इस अवसर पर गोपाल जी मास्टर कृष्ण चंद जी लोहरा एवं विनोद ने भी अपने विचार व्यक्त किए। नौरंगीलाल, हंसराज सांवरिया, राजकुमार पवार ,सत्यप्रकाश सांवरिया, हरिप्रसाद कुमार ,अमित कुमार पवार, शुभकरण पवार, प्रमोद पवार आदि उपस्थित थे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!