Dark Mode
क्षत्रीय युवक संघ के संरक्षक है का किया स्वागत

क्षत्रीय युवक संघ के संरक्षक है का किया स्वागत

 
रतनगढ़ । क्षत्रीय युवक संघ के संरक्षक भगवानसिंह रोलसाबसर जोधपुर से जयपुर जाते समय आज रविवार को अल्प प्रवास पर  समाज के लोगों ने संगम चौराहे पर स्थित एक निजी होटल में उनका स्वागत किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि समाज के लोग राजनीति में अपनी भागीदारी का दायरा बढ़ाए। साथ ही भाजपा और कांग्रेस जैसी राष्ट्रीय पार्टियों में अपनी दावेदारी पेश करें, ताकि राजनीति में समाज का प्रतिनिधित्व अधिक से अधिक हो सके। रोलसाबसर ने समाज के लोगों को एकजुट रहकर कार्य करने का आह्वान करते हुए कहा कि संगठन में ही शक्ति होती है। इस अवसर पर कल्याणसिंह शेखावत, एडवोकेट सुमेरसिंह, पवनसिंह कुसुमदेसर, अर्जुनसिंह फ्रांसा, स्वरूपसिंह सेहला, विक्रमसिंह, पर्वतसिंह, चंदनसिंह राठौड़, विक्रमसिंह सहित समाज के कई लोग उपस्थित थे।   

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!